via Dainik Bhaskar

पेट्रोल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी की गई है। आज लगातार 6 वे दिन पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में यह प्रति लीटर 11 पैसे महंगा होकर 81.73 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को भी इसकी कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। 10 दिनों में पेट्रोल के दाम 9 बार बढ़ चुके हैं।

10 दिनों में 1 रुपए 30 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल
10 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 9 बार बढ़ोतरी हुई है। जिससे पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपए 30 पैसे का उछाल आया है। 15 अगस्त तक पेट्रोल के दाम स्थिर थे लेकिन 16 अगस्त से इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

किस दिन कितना महंगा हुआ पेट्रोल
16 अगस्त यानी रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ था। उसके बाद सोमवार को 16 पैसे और मंगलवार को 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को शांति रही लेकिन गुरुवार को फिर यह 10 पैसे महंगा हो गया। शुक्रवार को यह 19 पैसे, शनिवार को 16 पैसे, रविवार को 14 पैसे जबकि सोमवार यानी 24 अगस्त को 13 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपए लीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 81.62 73.56
मुंबई 88.28 80.11
चेन्नई 84.64 78.86
कोलकाता 83.13 77.06
इंदौर 89.38 81.38
भोपाल 89.34

81.32

जयपुर 88.86 82.62
पटना 84.19 78.72

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं

Post a Comment