सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार पूरी तत्परता से समुचित कार्रवाई कर रही है। संक्रमण दर घट रहा है, रिकवरी रेट बढ़ रही है। बुधवार को रिकवरी रेट 84.07 फीसदी रहा, जो राष्ट्रीय औसत से 8 प्रतिशत अधिक है। रोजगार सृजन पर पूरा ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 59 हजार 788 योजनाओं के अंतर्गत 14 करोड़ 5 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया।
अबतक 26,72,687 सैंपल की जांच: स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार 24 घंटे में कोरोना से 2234 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 1,06,765 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 25 अगस्त को 1,02,590 सैंपल जांचे गए। अबतक 26,72,687 सैंपल की जांच हुई।
24 घंटे में 585 वाहन जब्त: एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार के मुताबिक 24 घंटे में 585 वाहन जब्त किए गए। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों से 19.48 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में 156 कम्युनिटी किचेन
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने कहा कि बाढ़ पीड़ित 1,333 पंचायतों में जरूरत के हिसाब से राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। 156 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं। रोज दिन 1,26,085 लोग भोजन कर रहे हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित 10,70,678 परिवारों के खाते में 6-6 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने नदियों के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment