गांधी मार्केट में लफंगों ने जमकर उत्पात मचाया। मामूली से बात पर छात्रों ने एक दुकानदार को बेरहमी से पीट दिया। मामला गुरुवार का है। दो छात्र गांधी मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर हीटर का तार खरीदने आए थे। दोनों दुकानदार को बीस रुपए कम करने का कह रहे थे। दुकानदार ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों दुकानदार गोपाल से उलझ गए और मारपीट करने लगे। इतने में बीएन कालेज हॉस्टल से कई और छात्र मौके पर पहुंच गए।
इसी में एक छात्र दुकान से ही रॉड निकाला और गोपाल के सर पर दे मारा। घटना में गोपाल बुरी तरह घायल हो गए और उनके सर पर गहरा जख्म हो गया। दुकानदार के लिखित बयान पर अज्ञात छात्रों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थानेदार रिजवान अहमद ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों छात्रों को गिरफ्तार किया जाएगा। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वे दोनों छात्रों को पहले कभी नहीं देखे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment