जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद सहित पंचायत के 21 रिक्त पदों पर 26 एवं 27 अगस्त को चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बाबत सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। चुनाव जिला परिषद उपाध्यक्ष, प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया और उप सरपंच के 21 रिक्त पदों पर कराया जाना है। सारण में जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भी चुनाव होगा।

इसके अलावा लखीसराय, रोहतास, वैशाली, भागलपुर, बक्सर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और कैमूर में विभिन्न रिक्त पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत समिति दिघवारा में उप प्रमुख और ग्राम पंचायत खरहना में उप मुखिया के पद के लिए 27 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा जबकि अन्य पदों के लिए 26 अगस्त को चुनाव होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elections will be held for 21 posts of Panchayat on 26 and 27, State Election Commission issued instructions

Post a Comment