आंल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर फेडरेशन बिहार और बिहार राज्य मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सरकार से बसें का परिचालन सामान्य करने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की है। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर फेडरेशन के महासचिव राजकुमार झा, अध्यक्ष विजयधारी कुमार और बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन बिहार के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि कई दिनों से बंद हाेने के कारण बसाें में तकनीकी रूप से खराबी आ गई है।

इन्हें चालू करने में 25 हजार रुपए तक लग सकते हैं। सरकार ने हर गाड़ी में एक सीट पर एक व्यक्ति काे बैठाने का आदेश दिया है, पर किराए का निर्धारण नहीं किया गया है। वहीं डीजल का मूल्य भी लगभग दाेगुना हाे गया है। सरकार काे एेसे में वाहन मालिकाें की मदद करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment