आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर कोरोना सैंपल जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 70 हजार से अधिक सैंपल्स की जांच की गई है। जबकि इसके 1 दिन पहले 60 हजार से अधिक सैंपल की जांच हुई थी।

आईपीआरडी सचिव ने बताया कि गैर राशन कार्डधारी परिवारों के लिए 23 लाख 38 हजार 990 नए राशन कार्ड बने हैं। इनमें से अब तक 22 लाख 97 हजार 640 राशन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इससे इन परिवारों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 12 करोड़ 78 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।
अब तक 46265 लोग हुए स्वस्थ
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 46265 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2445 लोग स्वस्थ हुए हैं और 6 अगस्त को कोविड-19 के 3646 नए मामले सामने आए हैं।

मास्क नहीं पहनने पर 5570 ने भरा जुर्माना
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 5570 व्यक्तियों से 2 लाख 78 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान तीन एफआईआर दर्ज करके 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 805 वाहनों को जब्त करके 21 लाख 20 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPRD Secretary said - Corona investigation number is being increased continuously, 46265 people are healthy so far

Post a Comment