नौबतपुर थाने के शहर रामपुर में 20 अगस्त को रितेश नामक युवक की हत्या के मामले में खिड़ीमोड़ के सुजीत, नौबतपुर के विष्णु और अरवल के राहुल उर्फ लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नौबतपुर के ही एक और अपराधी सौरभ को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, एक कारतूस और चार मोबाइल बरामद किए गए। थानेदार सम्राट दीपक ने कहा कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी।
प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद सुजीत आपे से बाहर हो गया। वह हाथ में पिस्टल लेकर रितेश के घर पहुंच गया। उस वक्त रितेश गैस लाने के लिए घर से बाहर गया था। सुजीत ने अपने साथियों के साथ उसे ढूंढ़ा और गोली मार दी। सुजीत ने पूछताछ में कहा कि अगर रितेश घर में मिलता तो वहीं मार देते।
दुकानदार से इसी गैंग ने मांगे थे तीन लाख
शातिरों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि इसी गैंग ने 17 अगस्त को खिड़ीमोड़ थाने के इमामगंज स्थित एक हार्डवेयर दुकानदार से तीन लाख की रंगदारी मांगी थी। दुकानदार को सुजीत ने ही फोन कर तीन लाख रुपए देने, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी थी। जिस मोबाइल से शातिरों ने रंगदारी की मांगी थी उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बदमाशाें का यह गैंग नया है। गिरफ्त में आए राहुल और अन्य पर जहानाबाद और अरवल में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment