सकरा थाना के मुशहरी राम गांव में राहत सामग्री के लिए सड़क जाम किए बाढ़ पीड़ितों ने सकरा थाने की पुलिस पर बुधवार रात करीब 10:30 बजे हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में थानेदार रामनाथ प्रसाद, 2 जवान और एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानेदार को गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनका सिर काफी फट गया है। ग्रामीणों ने थानेदार की पिस्टल भी छीन ली थी। हालांकि पिस्टल मुखिया की पहल पर वापस कर दी। बाढ़ पीड़ित शाम से राहत सामग्री के लिए शाम से ही सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बीडीओ व सीओ बात करने तक नहीं पहुंचे। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद एसएसपी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे।
बाढ़ पीड़ितों ने गश्ती दल को बना लिया था बंधक
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों से वार्ता के लिए पहले गश्ती दल मौके पर पहुंचा, जिसे ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना पर थानेदार रामनाथ प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानेदार को देखते ही ग्रामीण उग्र हो गए। रोड़ेबाजी कर दी और लाठी डंडे से पुलिस को दौड़ा-दाैड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। शहर से पहुंची पुलिस टीम हमलावरों को खोज कर निकाल रही है।
ग्रामीणों के हमले में सकरा थानेदार गंभीर रूप से जख्मी हैं। छीनी गई पिस्टल मिल गई है। उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। -जयंत कांत, एसएसपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق