पुलिस अधिकारियों ने रविवार को शहर में बिना मास्क के घूम रहे 19 लोगों को पकड़कर प्रति व्यक्ति 50 रुपए की दर से कुल 950 रुपए के जुर्माना राशि की वसूली की। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सदर एसडीओ वृंदालाल ने आदेश जारी किया है कि बिना मास्क के शहर में घूमने वाले लोगों से जुर्माना की वसूली की जाए ताकि लोग जिला प्रशासन के निर्देश का पालन कर सकें। ज्ञात हो कि हर रोज बिना मास्क के शहर में घूम रहे लोगों को पकड़ कर पुलिस जुर्माना तो वसूल रही है फिर भी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। एसपी संजय कुमार ने कहा कि मास्क जांच अभियान जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment