बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा, यह स्पष्ट है। भाजपा को नीतीश के नेतृत्व और उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। एनडीए के स्तर पर पहले ही इसे स्पष्ट किया जा चुका है। भाजपा गठबंधन धर्म निभाना जानती है। उन्हाेंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव समय पर हो, भाजपा इसके पक्ष में है।

पार्टी ने अपनी राय से चुनाव आयोग को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए पूर्ण बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। बिहार की जनता सरकार के कार्यों से खुश है। भूपेंद्र ने नीतीश सरकार के कार्यों की तारीफ की और कहा कि कोरोना और बाढ़ पर नीतीश कुमार के कुशल प्रबंधन को पूरा देश देखा है। यहां कई राज्यों से बेहतर काम हुआ है। प्रवासी मजदूरों को लेकर भी बिहार में अच्छा कम हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भूपेंद्र यादव ने कहा- भाजपा को नीतीश के नेतृत्व और उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है

Post a Comment