सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने बॉलीवुड स्टार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही सवाल खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए कि आखिर रिपोर्ट में उनके मौत का समय क्यों नहीं है? यह बहुत ही अहम जानकारी है। उन्हें मारकर लटकाया गया या लटकने से उनकी मौत हुई, यह मौत के समय से ही स्पष्ट होता है। इधर, इस केस में क्राइम सीन के कुछ अनसीन वीडियो सामने आए हैं।

इस वीडियो में ब्लैक ड्रेस में एक आदमी सुशांत की बॉडी के पास काला बैग पकड़े नजर आ रहा है। इसने लाइट पिंक कलर की टोपी लगाई हुई है। इसे सुशांत का हाउस मैनेजर दीपेश सावंत बताया जा रहा है। इस टोपी वाले को बैग थामे सीढ़ियों से उतरते भी देखा जाता है। इसी वीडियो में ब्लू और व्हाइट कलर की स्ट्राइप शर्ट पहने एक लड़की भी सुशांत के अपार्टमेंट में नजर आती है। वह जाकर उस टोपी पहने हुए शख्स से मिलती है और कुछ बात करती है। टोपी पहने उस व्यक्ति के हाथ से वह बैग गायब नजर आता है। जिस वक्त यह सब हो रहा था, उस वक्त तब मुंबई पुलिस भी मौके पर थी।

पिता केके सिंह के वकील ने पूछा- वायरल वीडियो में मिस्ट्री गर्ल कौन थी
वीडियो देखने के बाद सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने संदिग्ध शख्स, बैग और महिला की पहचान को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो वह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात करता है, जो बाद में गायब हो जाती है। यह बहुत ही संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान की जानी चाहिए। विकास सिंह ने मुंबई पुलिस को भी घेरते हुए आरोप लगाया कि कहीं यह सब सबूत मिटाने के लिए तो नहीं किया गया? सबूत गायब होने से सीबीआई का काम मुश्किल होगा। मुंबई पुलिस बहुत सक्षम है पर इस मामले में फिसल गई। कहा जा रहा है कि सुशांत ने सुबह जूस पिया था, लेकिन किसी ने भी उन्हें जूस पीते नहीं देखा। ऐसे में पोस्टमार्टम में दी गई समय की डिटेल से ही पता चलेगा कि कहीं उनकी मौत एक रात पहले तो नहीं हुई? कूपर अस्पताल से तो किसी को भी आसानी से कोई भी सर्टिफिकेट मिल जाता है। यह बहुत बदनाम अस्पताल है। सुशांत को पोस्टमॉर्टम के लिए वहां ले जाना ही संदिग्ध है।

सुशांत और रिया के बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की मैपिंग कराएगी ईडी

सुशांत के पिता केके सिंह ने राजीवनगर थाना में दर्ज केस में रिया और उसके परिजनों पर बेटे के खाते से 15 करोड़ रकम हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। जांच में केके सिंह का आरोप सही निकला। सुशांत के खाते को जब खंगाला गया तो पता चला कि उनके खाते से 15 करोड़ रकम निकाले गए पर यह रिया के नाम से किसी भी अकाउंट में डायरेक्ट नहीं गए। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी अब सुशांत के खाते से जो 15 करोड़ का ट्रांजक्शन हुए उनकी मैपिंग करने की तैयारी में है। सुशांत के कई खातों से नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन की जांच जारी है। ईडी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस निकासी की मैपिंग कर यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि पैसा कहां गया और इसके पीछे क्या मकसद था।

2.78 करोड़ का टैक्स जमा किया था सुशांत ने

सूत्रों के अनुसार सुशांत ने 2.78 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था। इसमें जीएसटी भी शामिल था। यह बात भी सामने आई है कि वे बहुत उदार थे और अक्सर जरूरतमंद करीबियों का भुगतान करने के लिए तैयार रहते थे। सुशांत और रिया एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, इसलिए उनके बीच किन्हीं अन्य खातों से छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन की उम्मीद की जा रही है। ईडी पता कर रहा कि सुशांत-रिया बिजनेस में साथ कैसे आए। अब इस बात की जांच हो रही है कि सुशांत, रिया और उनके भाई शौविक के साथ बिजनेस में एक साथ कैसे जुड़े। सुशांत की दो कंपनियों फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड फाउंडेशन और विविडवेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर रिया और उनके भाई शौविक हैं।

जॉली मूड में सुशांत के कई वीडियो सामने आए

पिछले 24 घंटे में सुशांत के कई वीडियो सामने आए हैं। परिवार के साथ बर्थडे मनाने का वीडियो हो या बहनों के साथ का। उनके कार चलाने का भी एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे गाना भी गा रहे हैं। इन वीडियो को देखने से साफ पता चलता है कि उनके जो डिप्रेशन की बात रिया कर रही है, वह गलत है। वे इन वीडियो में खुश दिख रहे हैं। डिप्रेशन में रहने वाला कोई भी शख्स इतना खुश नहीं रह सकता है।

सुशांत और रिया की आखिरी बात 5 जून को महज 3 सेकंड के लिए हुई

सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बीच आखिरी बात 5 जून को हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच न बातचीत हुई और न ही मैसेज का एक्सचेंज हुआ। रिया के सीडीआर से खुलासा हुआ है कि 5 जून दोनों के बीच दो बार बातचीत हुई थी। 5 जून को पहली बार सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर सुशांत ने रिया को कॉल कर दो मिनट तक बात की। इसके बाद रिया ने 10 बजे के आसपास सुशांत को फोन किया था। यह कॉल सिर्फ 3 सेकेंड की थी। यही उन दोनों की आखिरी बातचीत थी। 5 जून को रिया सुशांत के फ्लैट में ही थी। उनसे झगड़ा होने के बाद 8 जून को रिया ने उनका फ्लैट छोड़ा और चली गई। फिर 8 से 14 जून के बीच दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

14 जून को रिया ने एक महिला से एक घंटे तक की बात, एक अनजान को भी रिया ने 14 जून को किया था कॉल सुशांत की मौत 14 जून को हुई। उस दिन रिया ने किसी राधिका मेहता नाम की महिला से लंबी बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, इस राधिका के किसी एनजीओ से जुड़े होने की बात सामने आई है। रिया और राधिका के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। रिया ने उसे 3 बार कॉल किया। सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून की सुबह 7:38 बजे राधिका के फोन पर रिया ने कॉल किया था। इस दौरान दोनों के बीच 30 मिनट 55 सेकेंड बात हुई। इसके बाद रिया ने 8:08 बजे फिर राधिका को कॉल किया और इस दौरान 30 मिनट बातचीत हुई। रिया ने तीसरी बार राधिका को 8:38 बजे कॉल किया और 5 मिनट 41 सेकेंड बातचीत हुई। कुल मिलाकर सुशांत की मौत वाले दिन रिया ने उससे 1 घंटा 36 सेकेंड बातचीत की। गौरतलब है कि एक साल में रिया और राधिका के बीच 280 बार बातचीत हुई।

सुशांत की मौत के दिन दो बार किसी अंजान से रिया ने बात की

रिया और एक अंजान शख्स के बीच 14 जून को दो बार बात हुई है। पहली बार इस शख्स ने रिया को दिन में 10 बजकर 14 मिनट पर फोन किया और 10 सेकेंड तक यह कॉल चली। अगली कॉल कुछ सेकंड के बाद रिया ने उससे 85 सेकेंड तक बात की। यह शख्स कोई एजे बताया जाता है। उस शख्स से रिया ने पिछले एक साल के दौरान कभी भी बात नहीं की थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह अंजान शख्स कौन है जिससे रिया ने सुशांत की मौत के दिन ही दो बार बात की जबकि रिया से इस अंजान से एक साल में कभी भी बात नहीं हुई। आखिर यह अंजान व्यक्ति कौन है, दोनों के बीच उस दिन क्या बातचीत हुई, यह तो अब जांच के बाद ही पता चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह (फाइल फोटो)

Post a Comment