पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय मे बुधवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई। सदस्यों ने आपस मे सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम ने की। वीर सपूत निर्मल महतो का पुण्यतिथि मनाने को लेकर हुई बैठक में मेराज आलम ने कहा कि वीर सपुत निर्मल महतो का जन्म पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत उलियान नामक गांव में 25 दिसंबर 1950 को हुआ था। वे किसान व मजदूरों के लिए लड़े।
उन्होंने ही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) का गठन किया था। उनके अथक प्रयास का ही परिणाम था कि 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड अलग राज्य बना। बैठक में तय किया गया कि आगामी 8 अगस्त को निर्मल महतो की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। बैठक में प्रकाश पंडित, भुनेश्वर महतो, दीगम्बर महतो, दीपन महतो, विकास महतो, डालेश्वर महतो, टेकलाल महतो, दुलारचंद महतो, नरेश महतो, शंभु सिंह, नवीन सिंह, सहदेव राय, वलायत हुसैन, अजहर अली, सौरभ गुपु, दशरथ साव, गोविंद मल्लाह, उपेंद्र पंडित आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment