कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी के पत्र प्रकरण पर कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सभी मुद्दों पर बातचीत हुई और उस ओर कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे में इस मुद्दे पर अब कहने को कुछ नहीं हैं। पत्र का जो मजमून था और जो लोग चाहते थे, उस ओर काम हो गया। जो संवादहीनता थी, वह खत्म हो गई। पत्र प्रकरण समाप्त हो गया है। कमेटी बन रही है, जो असिस्ट करेगी।

पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए भी तय हो गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महाधिवेशन बुलाकर चुनाव हो जाएगा। उन्हाेंने कहा कि करीब 7 घंटे तक बैठक चली और जो मुद्दे थे उसे तय समय सीमा के अंदर काम करने की बात हुई। हम चाहते हैं कि सिर्फ केंद्र ही नहीं पूरे देश में फिर से कांग्रेस का परचम लहराए। इसके लिए राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तर तक के संगठन को क्रियाशील करने के लिए मजबूत और संवाद बनाए रखने वाला नेतृत्व चाहिए। इसलिए सभी पुराने और निष्ठावान कांग्रेसी चिंतित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment