खुदागंज बाजार के पवन प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार और चंदन कुमार की गया जिले में गोली मारकर हत्या की घटना से गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। इनका पुश्तैनी घर प्रखंड के बौरीसराय गांव में है। बड़ा पुत्र पंकज कुमार परेव में घर बनाकर रहता था। जबकि चंदन रामबाग में। बौरीसराय के पैतृक घर में इनके चाचा का परिवार रहता है।

जबकि माता-पिता खुदागंज वाले घर में रहते हैं। इनकी हत्या की खबर मिलते ही दोनों जगह सन्नाटा पसर गया। लूट के दौरान हत्या की बात सामने आ रही है। परिवार के लोग गया के लिए रवाना हो गये। खुदागंज वाले मकान में ताला लटका मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sensation over killing of businessmen in Islampur

Post a Comment