प्रदेश के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह को रविवार को ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। मेदांता का एयर एंबुलेंस बुक किया गया है। उनके इलाज में लगे डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया। डॉक्टरों के अनुसार उनका डायबिटीज कंट्रोल किया गया है। एमआरआई कराया गया।
इसकी रिपोर्ट के अनुसार ब्रेन में दो जगह ब्लड क्लॉट है। ध्यान रहे कि विनोद सिंह पिछले 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें कटिहार के एक होटल में आइसोलेट किया गया था। बाद के दिनों में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वह स्वस्थ हो चले थे कि रविवार को उनको हेमरेज हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment