ग्रामीण इलाकों में अब भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सैंपलिंग की तुलना में पॉजिटिव मरीज मिलने का अनुपात काफी कम हुआ है। कोरोना से मरने वालों के परिजनों को सहायता राशि मिलनी शुरू हो गयी है। कोरोना से मृतकों के परिजनों के बीच चेक वितरण शुरू कर दिया गया है। बिहारशरीफ प्रखंड के 16 व्यक्तियों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन द्वारा चेक का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि बिहारशरीफ प्रखंड क्षेत्र के 16 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। अधिकांश लोगों के परिजनों के बीच चेक का वितरण किया जा चुका है।
दो दिनों में 248 की जांच में दस पॉजिटिव
नेहुसा गांव में शनिवार को कैंप लगाकर 209 लोगों की जांच की गई। जिसमें सात लोगों की रिपोर्ट पजिटिव आई है। इसके अलावा हरनौत अस्पताल में शनिवार व रविवार को 61 लोगों की जांच की गई। जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी डा. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि नेहुसा गांव के युवक ब्रज किशोर पासवान की कोरोना से मौत की सूचना के बाद विभाग अलर्ट हुआ।
गांव में मृतक के रिश्तेदार सहित संपर्क के 209 लोगों की लिस्टिंग की गई थी। शनिवार को मेडिकल टीम ने गांव में कैंप करके सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। जिसमें चार महिला समेत सात लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा अस्पताल में 31 लोगों की जांच की गई। जिसमें हरनौत बाजार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को तीस लोगों की जांच में रेलवे कॉलोनी की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
नगरनौसा में तीन लोग मिले संक्रमित
पअरियावां पंचायत अंतर्गत नगवां गांव में कोरोना जांच शिविर का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। रविवार को खजुरा पंचायत के कोरारी गांव में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। प्रभारी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को नगवां गांव में 63 लोगों की जांच की गयी। रविवार को कोरारी गांव में 113 लोगों की जांच की गयी। दोनों जगहों पर जांच में चार पॉजिटिव पाये गये।
नीरपुर के आठ लोग पॉजिटिव मिले
शनिवार को नीरपुर गांव के सामुदायिक भवन में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 112 लोगों की जांच की गयी। जिसमें निरपुर गांव की एक महिला समेत आठ लोग पॉजिटिव पाये गये। वहीं रविवार को बड़गांव सूर्य तालाब पर प्राथमिक विद्यालय में जांच शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 173 लोगों की जांच की गयी। जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment