रोटरी क्लब बिहारशरीफ़ द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के पहचान के लिए शरीर का तापमान जांचने के बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन, भराव पर देवी मंदिर, धनेश्वर घाट मंदिर एवं साई मंदिर जलालपुर और बिहार थाना प्रभारी को एक -एक इन्फ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराया गया है। प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि रोटरी क्लब विश्वस्तरीय सामाजिक संगठन है। कोरोना महामारी के दौर में रेलवे स्टेशन,मंदिर और थाना में लोग अपनी फरियाद लेकर आते है। उन्होने बताया कि धार्मिक स्थलों के खुलने का बाद भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसमें कोविड-19 से सुरक्षा आवश्यक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق