राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोगों का अधिकार है, वे अपनी दावेदारी पार्टी के सामने रखें। जो सही निर्णय होगा, पार्टी लेगी। जो भी मजबूत उम्मीदवार होगा, उसे टिकट मिलेगा। राजद ए-टू-जेड की पार्टी है। तेजस्वी ने बुधवार को 10 सर्कुलर रोड के बाहर जुटे नेताओं-कार्यकर्ताओं को साफ तौर पर कहा कि सभी जमा किए गए बायोडाटा पर गौर किया जाएगा। दरअसल, राजद से टिकट लेने वाले पार्टी कार्यालय से लेकर 10 सर्कुलर रोड के बाहर रोज डेरा जमा रहे हैं।

इसी क्रम में रामा सिंह विरोधी महनार के राजद समर्थक भी वहां पहुंचे और विरोधी नारा लगाने लगे। राजद नेता तेजस्वी यादव के सामने उन्होंने अपनी बात रखी और उनके सामने ही रामा सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तेजस्वी से उन्होंने कहा कि वे रामा सिंह को पार्टी में लाने के पक्ष में नहीं हैं। वैशाली जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार राय ने कहा कि रामा सिंह की इंट्री राजद में नहीं होनी चाहिए। हमारा समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Slogans in front of Tejashwi against Rama Singh, said - His entry in RJD is not accepted

Post a Comment