राजद नेता तेजप्रताप यादव ने ‘समुद्र से एक लोटा पानी निकल भी जाए तो उससे क्या फर्क पड़ेगा,’ वाले बयान से पलटी मारते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। रांची अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने जा रहे तेजप्रताप ने पटना में डाॅ. रघुवंश प्रसाद सिंह को ‘चाचा’ संबोधित करते हुए कहा कि वे बीमार हैं, ठीक होते ही पार्टी की रणनीतियों पर काम करना शुरू कर देंगे।
राजद में कोई तकरार नहीं है। हम लोग सब साथ हैं। रामा सिंह के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि किसी से किसी को कोई परेशानी नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में सब साथ मिलकर काम करेंगे। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के लालू प्रसाद को दलितविरोधी बताने पर कहा कि मांझी को नेता लालू प्रसाद ने ही बनाया है।
पूरा समाज राजद के साथ है, जिसे जो आरोप लगाना है लगाए। कहा- पिता लालू प्रसाद का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनसे मिलने जा रहे हैं। डाॅ. रघुवंश प्रकरण पर उनसे पूछा गया कि लालू प्रसाद ने बयानों को लेकर क्या फटकार लगायी है, तेजप्रताप ने कहा कि यह मीडिया की मनगढ़ंत कहानी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق