प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के फर्जी लाइसेंस पर एम्स के सामने दवा दुकान में ड्रग्स विभाग की टीम ने छापेमारी कर दुकानदार पुरुषाेत्तम कुमार काे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दुकान को भी सील कर दिया है। पुरुषाेत्तम एम्स में आउटसाेसिंग का स्टाफ है। उसे फर्जी लाइसेंस देने वाले एनजीओ के कार्यालय काे भी डग्स विभाग ने सील कर दिया है। यह एनजीओ रामकृष्णानगर के विभूतिपुर में है।
इसके संचालक अभिमन्यु सिंह और माेतीलाल हैं। दाेनाें फरार हैं। इस एनजीओ ने दुकानदार से लाइसेंस देने के नाम पर 50 हजार की ठगी की थी। पुरुषाेत्तम के खिलाफ फुलवारीशरीफ थाने में केस दर्ज किया गया है। डीआई कय्यूम अंसारी ने बताया कि एनजीओ के दाेनाें संचालक फरार है।
50 हजार लेकर दुकानदार काे फर्जी लाइसेंस दे दिया था। पुरुषोत्तम ने दवा बेचने के लिए एम्स के कई स्टाफ के साथ सांठगांठ कर रखा था। ड्रग्स विभाग काे सूचना मिली थी कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नाम पर दवा दुकान से रेमेडेसिवर इंजेक्शन अवैध तरीके से बेचा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment