केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं राज्यमंत्री कौशल विकास और उद्यमिता, आर.के. सिंह ने बुधवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिले के शाहपुर व बिहियां प्रखण्ड में एनएचपीसी व पीएफसी की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह, रतीश कुमार, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी, आर. मुराहरी, कार्यपालक निदेशक, पीएफसी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। शाहपुर प्रखण्ड में 33 योजनाओं एवं बिहियां प्रखण्ड के 39 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। दोनों प्रखंडों में 55 स्थानों पर पीसीसी सड़क का निर्माण, 03 जगहों पर सामुदायिक भवन और चबूतरा, 7 स्थानों पर सोलर/एलईडी/हाई मास्ट लाइट, 2 जगहों पर ओपेन जिम का निर्माण, 2 स्थानों पर ड्रैनेज सिस्टम का निर्माण, 1 स्थान पर छठ घाट व 2 स्थान पर पुस्तकालय एवं सामुदयिक भवन का निर्माण शामिल हैं। कार्यक्रम संचालन इंजीनियर धीरेंद्र सिंह ने किया। पूर्व विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, संजय टाइगर, हाकीम प्रसाद, विजय सिंह, सूर्यकांत पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق