आखिरकार डेढ़ साल बाद सभी 13 विश्वविद्यालयों से विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर की बहाली के लिए शिक्षा विभाग को 4638 रिक्तियां मिल ही गईं। सबसे अधिक एलएनएमयू में 856 पद रिक्त हैं। सबसे कम मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विवि में 2 पद हैं। पीयू में 273 और टीएमबीयू में 287 रिक्तियां हैं। रोस्टर व रेशनेलाइजेशन के अनुसार रिक्ति विभाग को मिली है। रिक्तियां जल्द विवि सेवा आयोग को भेज दी जाएगी।
विभाग का लक्ष्य है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले बहाली का विज्ञापन आ जाए। बहाली के लिए नियमावली भी बन चुकी है। पिछले लगभग डेढ़ साल से विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर नियुक्ति के लिए विवि से रिक्ति मांगी जा रही थी। राजभवन व शिक्षा विभाग में कई बैठक और लगभग डेढ़ दर्जन रिमाइंडर के बाद अब रिक्ति मिली है। बीआरए बिहार विवि से पहले एक हजार से अधिक रिक्ति मिली थी। बाद में 603 रिक्ति मिली।
बहाली प्रक्रिया जल्द
विभाग का लक्ष्य है कि रिक्त पदों पर जल्द बहाली प्रक्रिया पूरी करा ली जाए। सभी विषयों में पर्याप्त शिक्षक से पढ़ाई सुचारू रहेगी। -संजय कुमार, प्रधान सचिव, शिक्षा
22 अक्टूबर को डीएलएड प्रवेश परीक्षा होगी
राज्य के विभिन्न संस्थानों में डीएलएड पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 अक्टूबर को होगी। बिहार बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य भर में 200 से अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। पटना में 18 केंद्र होंगे। 1.81 लाख आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा का पैटर्न ऑब्जेक्टिव होगा। अभ्यर्थी ओएमआर शीट के जरिए उत्तर देंगे। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 450 अंक निर्धारित हैं। निगेटिव मार्किंग भी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment