कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि 2005 से पहले की सरकार किसानों को लूटती थी और आज एनडीए की सरकार प्राकृतिक आपदा और विपदा के वक्त भी उनके साथ खड़ी रहती है। फ़र्क साफ है तभी तो 2005 के पहले लालू-राबड़ी की सरकार का कृषि विभाग का बजट मात्र 20 करोड़ का था और आज किसानों की हितैषी सरकार का कृषि बजट 2400 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
यह बताता है कि हम किसान व कृषि के लिए कितने संकल्पित हैं। प्रदेश भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 2005 के पहले की सरकार की किसानों के प्रति शोषण प्रवृत्ति के कारण फसलों की उत्पादकता बहुत कम थी। उस समय उत्पादकता 18.23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और उत्पादन 37.86 लाख मिट्रिक टन था। आज उत्पादकता जहां 28.43 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है तो उत्पादन 61.55 लाख मिट्रिक टन हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment