विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर कोरोना संक्रमण के कारण लाॅकडाउन में पहले 22 मार्च से 09 जून तक 78 दिनों व उसके बाद 16 जुलाई से 36 दिनों बाद 21 सितंबर से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।

बीटीएमसी अध्यक्ष सह डीएम अभिषेक सिंह से इसकी अनुमति मिल गई है। पहले चरण में 30 सितंबर तक 03-03 घंटे के दो शिफ्ट में मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है। प्रातः 06 बजे से 09 बजे तक और अपराह्न 03 बजे से शाम 06 बजे तक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुलेगी। गर्भगृह में एक बार में अधिकतम 10 श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो

Post a Comment