बुधवार को भोजपुर के कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। इन मौतों की पुष्टि सिविल सर्जन डाॅ. ललितेश्वर प्रसाद झा ने नहीं की है। राज्य हेल्थ सोसायटी के ट्यूटर पर मृतकों की संख्या में पहले 29 थी अब 31 संख्या अंकित है। वहीं लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। बुधवार को मात्र कोरोना के 10 मरीज ही जिले में मिले है। मंगलवार को 13 मरीज मिले थे।
बता दें कि यह राहत भरी खबर है कि कोरोना संक्रमण का मामला धीरे-धीरे कम होते जा रहा है। प्रतिदिन शहर के सांस्कृति भवन, सदर अस्पताल व पीएचसी में काेरोना की जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बारी-बारी से जांच शिविरों में ज्यादा से ज्यादा जांच कराने की लगातार लोगों से अपील भी की जा रही है। बाजारों में बेतहाशा भीड़ उमड़ने लगी है।
अधिकांश लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के अपने-अपने कार्यों में मशगूल दिख रहे हैं। सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पुराने ढर्रे पर आ गई है। कुल 121861 सैंपलों की जांच भोजपुर में अभी तक हुए है। 141 मरीजों में कोरोना वायरस एक्टिव है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق