पचमढ़ी मार्ग पर पगारा वाले सिद्ध बाबा के पास रोड की पिचिंग बारिश में ढह जाने पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पचमढ़ी से लगभग 10 किलोमीटर पहले पगारा वाले सिद्ध बाबा से पचमढ़ी की दिशा में जाने पर एक गोलाई के पास पिचिंग बारिश में ढह गई है।
यह पिचिंग काफी बड़े हिस्से में गिरी है। इसी के साथ इसी गोलाई से थोड़ा और आगे जाने पर एक और जगह पिचिंग पहाड़ी खाई में नीचे गिर गई है। गोलाई क्षेत्र में पिचिंग नजर ना आने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बन गई है। मालूम की पचमढ़ी में टूरिस्ट के साथ ही स्थानीय लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। ऐसे में पहाड़ी गोलाई पर पिचिंग का ना होना हादसे की आशंका को जन्म देता है। इस बारे में सड़क विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीन निमजे ने बताया कि उनकी जानकारी में यह बात नहीं थी। वह जल्दी ही उस क्षेत्र के अधिकारी को आवश्यक सुधार कार्य के लिए निर्देश देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق