दीघा थाने की पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी कर कुल तीन कार्टन शराब बरामद की है। पुलिस का नंबर प्लेट लिखे एक लग्जरी को जब जांच के लिए पुलिस रोकी तो उससे एक कार्टन शराब बरामद हुआ। वहीं जांच के दौरान कार चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीघा के हरिपुर कालोनी में एक पीडीएस दुकान में शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस पीडीएस दुकान में छापेमारी कर दो कार्टन शराब बरामद की।
दीघा थानेदार मनोज सिंह ने कहा कि पीडीएस दुकान कमलेश राय की है। कमलेश फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया कार का नंबर फर्जी लग रहा है। हालांकि पुलिस बुधवार को डीटीओ कार्यालय से नंबर की जानकारी लेगी और कार मालिक के बारे में पता लगाएगी। वहीं दीघा थाने की पुलिस कमलेश की भी तलाश कर रही है। थानेदार ने कहा कि पीडीएस दुकान में शराब होने की सूचना पर पुलिस रेड की थी। आवश्यक कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment