गुरुवार सुबह मंगलवारा थाने में ससुराल पक्ष से नाराज होकर आई एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उसकी गोद में आठ माह का बच्चा था। हेड कांस्टेबल गणेश राय ने बताया कि महिला पास के ही ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। पति और ससुराल पक्ष से नाराज महिला जब अपनी शिकायत सुना रही थी तभी एकाएक मिर्गी का दौरा आने से वह बेहोश हो गई। महिला की गोद में मौजूद बच्चे को महिला आरक्षक नंदिनी ने संभाला और थाने में मौजूद अन्य पुलिस बल महिला के उपचार में जुट गया। कुछ देर बाद महिला होश में आया। उसकी शिकायत पर ससुराल पक्ष को आवश्यक समझाइश देकर महिला स्टाफ के साथ उसे पुलिस वाहन से घर भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment