नालंदा में एंबुलेंस चालक की लापरवाही ने परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली। चंडी थाना क्षेत्र के गौड़ापर गांव में रविवार की रात महिला मरीज को पटना ले जा रहा एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का परखच्चे उड़ गए। मरीज समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के हैं। परिवार के तीन लोग जख्मी हुए।

मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी कामेश्वर पासवान के 33 वर्षीय पुत्र सुदामा पासवान उनके 28 वर्षीय भाई वीरू पासवान, उनकी 23 वर्षीया पत्नी शोभा देवी और सुरेश पासवान की 35 वर्षीया पत्नी आशा देवी शामिल हैं। जख्मी बालेश्वर पासवान, सरितादेवी और संसार देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

एंबुलेंस चालक नशे में धुत था। तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा टकराया। टक्कर के ठीक पहले चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया था। जख्मी बालेश्वर पासवान के फर्द बयान पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक रुपए के लालच में मरीज को विम्स के बजाय पटना ले जा रहा था।

नगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में रविवार की रात वीरु पासवान की पत्नी शोभा देवी छत से गिरकर जख्मी हो गईं थी। परिजन एंबुलेंस से मरीज को विम्स ले जाने के लिए निकले। एंबुलेंस चालक, विम्स ले जाने के बजाय पटना ले जाने लगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हादसे में एंबुलेस के उड़े परखचे।

Post a Comment