शहर के कलमबाग चौक निवासी शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार बुधवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में दिया गया। इस माैके पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 17 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इन नेशनल अवार्डी शिक्षकों की देखरेख में ही नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क की रूपरेखा तैयार हाेगी। वे भी इसमें सदस्य बनाए गए हैं।

डाॅ. प्रमाेद फिलहाल सैनिक स्कूल नालंदा में जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष हैं। वर्ष 2000 से सीबीएसई के टेली काउंसेलर हैं। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से विकसित मनोदर्पण पोर्टल के लिए भी टेली काउंसेलर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इन्हें केंद्र-राज्य-बोर्ड की ओर से कई पुरस्कार मिल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment