बुधवार काे पहले फेज में कहलगांव व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में करीब 4600 कर्मियाें की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें दस फीसद कर्मियाें काे रिजर्व में रखा गया है। पहले फेज में दाेनाें विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथ काे ऑल वूमेन बूथ बनाया गया है जहां हर प्रकार के महिला कर्मी की तैनाती की गई है।
इसके अलावा दिव्यांग बूथ भी बनाए गए हैं। कार्मिक काेषांग के अफसराें ने बताया कि पहले फेज में ऑल वूमेन बूथ काे छाेड़कर अन्य बूथाें पर महिलाकर्मियाें की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। पहले फेज में चुनाव कराने के लिए भागलपुर से 1200 कर्मियाें काे बांका जिला भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment