महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कुमार यादव के पक्ष में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल ने रविवार को गांधी इंटर विद्यालय बेलदौर में चुनावी सभा को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के सीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। कहा कि बिहार में नालंदा और छत्तीसगढ़ में श्रीपुर है।
यह उसी समय स्थापित हुआ था जब बिहार में नालंदा स्थापित हुआ। यहां दीपावली के बाद छठ होती है और छत्तीसगढ़ में भी छठ होती है। बिहार और छत्तीसगढ़ के बीच कितना गहरा संबंध है यह बताने की जरूरत नहीं है। बिहार को देश को अन्य राज्य के मुकाबले हर वर्ष बिहार सबसे अधिक आइएएस-आइपीएस देने वाला राज्य बता नमन किया।
इसके बाद उन्होंने एनडीए गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की महान जनता से जनादेश लेकर सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया। 15 वर्षों में बिहार में शिक्षा व्यवस्था का स्तर देश में नीचले पायदान पर गया। स्वास्थ्य व्यवस्था भी धाराशायी हो गई। किसान बेहाल हैं। तो फिर सरकार किस विकास की बात कर रही है। बिहार के लोगों को आज भी रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है।
बेलदौर को विकास के पटरी पर लाएंगे: चंदन
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लोन को माफ करने का काम किया। खगड़िया को मक्का उत्पादन के लिए एशिया में जाना जाता है। लेकिन यहां के किसान अनाज उपजा कर ओने-पौने दाम पर बेचने को विवश हो जाते हैं। अगर बिहार मे महागठबंधसन की सरकार बनती है तो उचित दाम पर उपजे फसल की खरीदारी करने, रोजगार उपलब्ध कराने के अलावे गिरती स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर किया जाएगा।
महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी चंदन यादव ने आम जनता के सामने सौगंध लेते हुए कहा कि विकास रोशनी से कोसों दूर बेलदौर विधान सभा क्षेत्र को विकास के पटरी पर लाने का वादा किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, सीपीआई नेता अरुण दास, प्रभाकर सिंह सीपीएम नेता विनय सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق