कोढ़ा पुलिस ने छापामारी कर 18 बाइक एवं एक स्कूटी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुरावगंज गांव में चोरी की बाइक से बिहार सहित अन्य प्रदेशों में चोरी एवं छिनतई की घटना को अंजाम दिया जाता है। एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि जुरावगंज गांव में चोरी की मोटरसाइकिल से बिहार सहित अन्य प्रदेशों में चोरी एवं छिनतई की घटना को अंजाम दिया जाता है।

इसके तहत कोढ़ा पुलिस निरीक्षक इरशाद आलम, थाना अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, फलका थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, कुरसेला थानाध्यक्ष अंजय अमन, बरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार, पोठिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय, पु0अ0 नि0 धीरेंद्र कुमार, भगवान पांडे, राकेश कुमार सिंह, हरिप्रसाद यादव, विजय कुमार महतो, रणधीर प्रसाद सिंह, विनोद कुमार राय, मोहन पासवान, नंदलाल चौधरी सहीत बीएसएफ कोढ़ा बरारी का टीम गठन किया गया था।

उन्होंने बताया कि छापामारी में अट्ठारह मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दो व्यक्ति का नाम समीर कुमार यादव और रोमित कुमार है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि चोरी की मोटरसाइकिल से यह अपराधी बैंक से पैसा निकाल कर ले जा रहे लोगों को रेकी कर झपट्टा मारकर फरार होने की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment