कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और भारतीय स्टेट बैंक के शाखा परिसर में कैम्प लगा। दोनों कैम्प में राहत व सुकून देने वाली रिपोर्ट सामने आयी। रैपिड एंटीजन मशीन से कुल 191 लोगों की जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गये। जानकारी के अनुसार अस्पताल में 66 लोगों का और एसबीआई की बैंक शाखा परिसर में 125 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। गौरतलब हो कि संक्रमण से बचाव को लेकर चौकसी व सतर्कता के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। इसको लेकर रोजाना कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
पीरो: 169 लोग के कोरोना संक्रमण की जांच
पीरो| कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मंगलवार को प्रखंड के दो स्थानों पर कैम्प लगा। जिसमें 169 लोग की जांच की गई। डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि सभी लोगो का रिपोर्ट नेगेटिव रहा। स्थानीय सीएचसी में 113 लोग जांच के लिए पहुंचे। जबकि, बिहारी टोला में 56 लोग की जांच हुई। इन स्थानों से 40 लोगो का स्वाब जांच के लिए भेजा गया। ग्रामीणों से कहा कि वर्तमान समय में एहतियात जरुरी है। बाजार, दुकान, वाहन सभी खुल गए हैं। ऐसे में बिना मास्क का खतरा फैल सकता है। सामाजिक दूरी बनाकर भी रहें।
शाहपुर में 2 लोग पाए गये संक्रमित
शाहपुर. रैपिड एंटीजन मशीन से शाहपुर प्रखंड में मंगलवार को कुल 228 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। जांच में 2 लोग संक्रमित पाए गये। इस संबंध में शाहपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डा. केपी महतो ने बताया कि मंगलवार को रेफरल अस्पताल, शाहपुर और प्रखंड के बरिसवन में कैम्प लगाकर कुल 228 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। इसमें 226 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि, 2 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment