महिला आईटीआई से मंगलवार काे कहलगांव व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के कुल 245 पेट्राेलिंग कलेक्टिंग पार्टी काे ईवीएम लेना था। लेकिन 230 पार्टी ही पहुंची। 15 कलेक्टिंग पार्टी ईवीएम लेने महिला आईटीआई नहीं पहुंची। 15 गश्ती सह संग्रह दल के अनुपस्थित रहने काे डीएम प्रणव कुमार ने गंभीरता से लिया है।

इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश कार्मिक काेषांग काे दिया है। बाद में अनुपस्थित 15 गश्ती सह संग्रह दल के बदले रिजर्व में माैजूद अफसराें काे इस काम में लगाया गया। बताया जाता है कि कई पदाधिकारियाें की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट में भी लगी हुई है। इस कारण भी कई अफसर ईवीएम लेने नहीं पहुंचे। ऐसे अफसराें का नाम बार-बार माइक से पुकारा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment