बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां बिहार पहुंचने लगीं हैं। अलग-अलग जिलों में जरूरत के हिसाब से इन कंपनियों को तैनात किया जा रहा है। दरअसल चुनाव के पहले की तैयारियों और एरिया डाॅमिनेशन के लिए इन कंपनियों को बिहार भेजा जा रहा है। पहले चरण में करीब 240 कंपनियां बिहार पहुंच रही हैं।

चुनाव आयोग ने बिहार दौरे के दौरान गुरुवार को कहा था कि शुक्रवार से कंपनियों के बिहार पहुंचने के सिलसिला शुरू हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार राज्य के 40 पुलिस जिलों (बगहा, नवगछिया सहित) के हिसाब से इन कंपनियों को तैनात किया जा रहा है। खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में इनकी संख्या अधिक होगी।

इनमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी और आरपीएफ की कंपनियां शामिल हैं। बिहार में केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की 45 कंपनियां पहले से मौजूद हैं। करीब 300 कंपनियां चुनाव पूर्व तैयारियों में लगाई जाएंगी। वोटिंग के लिए भी जल्द ही और कंपनियों को बिहार भेजा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार चुनाव पूर्व तैयारियों के लिए पटना जिला को 12 कंपनी, नालंदा को 6, भोजपुर को 5, बक्सर को 4, भभुआ को 5, रोहतास को 9, नवादा को 9, जहानाबाद को 4, औरंगाबाद को 12, अरवल को 4, वैशाली को 8, मुजफ्फरपुर को 11, सीतामढ़ी को 8, शिवहर को 4, सारण को 8, सीवान को 5, गोपालगंज को 5, बेतिया को 5, मोतिहारी को 7, बगहा को 3, भागलपुर को 8, बांका को 7, नवगछिया को 3, मुंगेर को 9, खगड़िया को 4, जमुई को 12, लखीसराय को 6, शेखपुरा को 2, बेगूसराय को 3, दरभंगा को 5, मधुबनी को 4, समस्तीपुर को 3, पूर्णिया को 5, किशनगंज को 4, कटिहार को 4, अररिया को 3, सहरसा को 4, मधेपुरा को 4 सुपौल को 2 और गया जिला को फिलहाल 14 कंपनियां आवंटित की गई हैं।

चुनावी खर्चों पर नजर रखेंगे 67 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने 67 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। निर्वाचन विभाग ने विधानसभावार इनकी लिस्ट जारी कर दी है। पहले चरण के लिए 21, दूसरे चरण के लिए 25 और तीसरे चरण के लिए 21 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। ये सभी आईआरएस अधिकारी हैं।

एक्सपेंडिचर आब्जर्वर की लिस्ट

  • पहला चरण: वीरेंद्र कुमार पटेल, अर्जित चक्रवर्ती, मयंक पांडेय, अश्विनी कुमार पांडेय, राजीव कुमार साहा, प्रेम प्रकाश मीणा, सीता राम मीणा, श्रीकांत रेड्डी वाई, मणिका राज पी., कार्तिकेयन एम, हरप्रीत के. सिंह, शंकर चक्रवर्ती, विमल राज पेरियागाउंडेन, पीके शर्मा, एफ.ए.यासर अराफात, गिरिश परिहार, विश्वास एस.मुंडे, ऋतुपर्ण नामदेव, एसजी मून, सौरभ नारायण नायक।
  • दूसरा चरण: भीम रतन रावत, राकेश भदादिआया, अविनाश के. निलांकर, दीपक रघु, अरविंद रेंगे, सनत कुमार राहा, दावरे संतोष विट्ठल, नेथरापाल एमएस, अनुभव कुमार सिंह, संजीव कुमार, उपेन्द्र कुमार ध्रुव, श्रीनिवास कार्तिक, गोतिमुकुल संतोष, रामा नाथन आर, तवारा मिश्रा, शक्ति सिंह, राहुल पधा, जोगिंदर सिंह, अमि कुमार सिंह, विनोद कुमार, अभिषेक सिंह वशिष्ठ नारायण, कराले राहुल एकनाथ, सौरभ, कबिला एच, मंजीत सिंह।
  • तीसरा चरण: भुवनेश कुमार वर्मा, के.एस. हैयाराजा, अभय एस. नानावरे, अमित कुमार बरुण, विद्या रतन किशोर, विशाल अशोका मकावाने, मोकांबिकेयन एस., सीएमडी रत्नाकर, सुरेन्द्र कुमार मीणा, अभय शिंदे, के.विनोथ कन्नन, धर्म राज, तमिल सेलवम एस, सेंथिल पी, मनोज प्रभाकर, हेमंत कुमार मीणा, एन.संजय गांधी, हृषिकेश हेमंत पटकी,कुंदन यादव, नेहा निगम, धीरज कुमार।

खर्चों पर निगरानी के लिए अधिकारियों को तैनात कर रहा आयोग

चुनाव में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के चुनावी खर्चे पर चुनाव आयोग की पैनी नजर होगी। खासबात यह है कि आयोग चुनाव में खर्चों की निगरानी के लिए अपने आजमाए अफसरों को तैनात कर रहा है। बिहार दौरे के दौरान आयोग ने इसके संकेत भी दिए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि एक्सपेंडिचर माॅनिटरिंग के लिए स्पेशल आब्जर्वर भी भेजा जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों अफसरों को आयोग पहले के कर्नाटक और महाराष्ट्र में आजमा चुका है। इनमें से एक हैं मधु महाजन और दूसरे हैं बालाकृष्णन। दोनों आयकर विभाग के पूर्व अधिकारी हैं और एक्सपेंडिचर मैनेजमेंट के एक्सपर्ट हैं।

मधु महाजन पहले महाराष्ट्र और तमिलनाडु चुनाव में काम कर चुकी हैं। हालांकि इन दोनों अफसरों के नीचे एक्सपेंडिचर आब्जर्वरों की भी तैनाती होगी। सूत्रों के अनुसार आयोग जल्द ही स्पेशल पुलिस आब्जर्वरों की भी तैनाती कर सकता है। ये लाॅ एंड आर्डर को लेकर जिलों में की जा रही तैयारियों पर नजर रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंतजाम की गईं बसों को गांधी मैदान में पार्क किया गया है।

Post a Comment