विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए नाम निर्देशन में महिषी विधानसभा क्षेत्र से जाप प्रत्याशाी सहित 5 नामांकन प्रपत्र को अस्वीकृत कर दिया गया है। जिन पांच प्रत्याशियाें का नामांकन रद्द किया गया है उनमें जाप प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले देव नारायण यादव भी शामिल हैं।
महिषी विधानसभा क्षेत्र से कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया गया था जिसमें पांच नामांकन पर्चा को अस्वीकृत कर दिया गया है। जबकि सहरसा विधानसभा क्षेत्र से किए गए 15 एवं सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन को स्वीकृत किया गया है। 77- महिषी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सौरभ कुमार, राष्ट्रीय जन विकास पार्टी के संजय कुमार, जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के देव नारायण यादव एवं निर्दलीय राकेश मिश्र का नामांकन अस्वीकृत किया गया है।

इस प्रकार अब महिषी विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशियाें का नामांकन स्वीकृत किया गया है। सहरसा, सोनबरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से किए गए नामांकन में सभी सही पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment