बुधवार की शाम मधेपुरा-सहरसा जिला की सीमा के सबैला चेक पोस्ट पर विशेष उड़नदस्ता दल ने अंचल अधिकारी के निर्देश पर संचालित सघन वाहन चेकिंग के दौरान बाइक नं- बीआर10 डी4044 की डिक्की में रखे 6 लाख 51 हजार रुपए जब्त कर ली।
विशेष उड़नदस्ता दल सह अंचलाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सहरसा-मधेपुरा जिला सीमा के सबैला चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक अनिल मिश्रा एवं सहायक अवर निरीक्षक पस्तपार शिविर अरविंद पासवान चेकिंग अभियान में शामिल थे।
चेकिंग के दौरान एक बाइक की डिक्की में रखे 6 लाख 51 हजार नगद राशि जब्त की। जबकि बाइक सवार व्यक्ति अपना पता मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी प्रभाष चंद्र यादव बताया है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق