एनएमसीएच में अब 60 वर्ष से अधिक के कोरोना के ए सिम्प्टोमेटिक मरीज को भी भर्ती कर इलाज किया जाएगा। अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि अगर कोई कोरोना के मरीज हों और उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, साथ ही उन्हें अन्य कोई बीमारी भी हो तो अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कुछ मरीज कोरोना के साथ-साथ बीपी, डायबिटिज, हार्ट, कैंसर आदि बीमारियों से भी पीड़ित रहते हैं। ऐसे में उन्हें भर्ती किया जाएगा। एनएमसीएच में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। अभी 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना के इलाज के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा सेवाएं भी शुरू हो गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق