जक्कनपुर थाना की पुलिस ने बस स्टैंड फलाईओवर के नीचे वाहन जांच के दाैरान देसी शराब तस्कर पिंटू उर्फ भाेनू काे गिरफ्तार लिया। वह ऑटाे से देसी शराब लेकर आ रहा था। उसने ऑटाे में तहखाना बना लिया।

तलाशी के दाैरान जब पुलिस ने तहखाना काे खाेला ताे उसमें 195 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पिंटू राघाेपुर का रहने वाला है। गंगा से नाव से शराब लाकर वह ऑटाे से देसी शराब का सप्लाई करता है। थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में पुलिस जुटी है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment