जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तय तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सीमावर्ती पुलिस संग भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान सजग व सतर्क होकर निगेहवानी में लगे हैं। कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह व एसएसबी 19वीं बटालियन के अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया।
यह अभियान कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के खटखटी, झाला ,यादव टोला संग अन्य स्थानों पर चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीमा पर तैनात एसएसबी के साथ सामंजस्य बैठाकर सूचनाओं के अदान-प्रदान की प्रक्रिया जारी है। ताकि असमाजिक तत्वों संग राष्ट्रविरोधी तत्वों पर नकेल कसा जा सके। गौरतलब है कि अन्तर राष्ट्रीय व अन्तरराज्यीय सीमाओं पर स्थित ठाकुरगंज संग सीमावर्ती क्षेत्रों की सीमा बंगाल व नेपाल सीमा से सटती है। जिसका चुनावी माहौल में लाभ किसी तरह से असमाजिक तत्व न उठा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق