प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि किसानों के मुंह का निवाला छीनने वाली कांग्रेस आज किसानों की हितैषी होने का स्वांग रच रही है। राज्य का हर आम व खास जानता है कि किसानों का हित कांग्रेस के लिए कभी प्राथमिकता नहीं रहा। आज जब सरकार किसानों के हित में कृषि सुधार कानून लेकर आई है, तो कांग्रेस की छाती फट रही है। राष्ट्र के विकास की रीढ़ किसान-मजदूरों को कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कभी मजबूत होने नहीं दिया।

कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम को नहीं बनने दिया पीएम

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमेशा दलितों के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न की, आगे बढ़ने से रोका। कांग्रेस ने कभी बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया, उनकी पुत्री मीरा कुमार को राजनीतिक अज्ञातवास में भेज दिया और बाद में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पद से दलित समाज के अशोक चौधरी को अपमानित कर हटा दिया। राहुल को बापू की समाधि पर जाकर प्रायश्चित उपवास करना चाहिए।

‘लालटेन’ को चुनाव के बाद म्यूजियम में रख देगी जनता

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि चुनाव के बाद जनता लालटेन को म्यूजियम में रख देगी। लालटेन थामने वाले नेपथ्य में चले जाएंगे। राजद का भविष्य अंधकार में है। चुनाव के पूर्व ही ‘लालटेन’ का तेल खत्म होने लगा है। रणक्षेत्र में उतरने से पहले ही महागठबंधन के महारथी मैदान छोड़ भाग रहे हैं। यही नहीं, उपेक्षित नेता महागठबंधन के डीएनए में ही गड़बड़ी बता रहे हैं। स्थिति यह है कि चुनाव से पहले ही महागठबंधन बिखर गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमेशा दलितों के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न की, आगे बढ़ने से रोका।

Post a Comment