थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात 14 वर्षीया किशोरी को घर से बुलाकर गांव के ही एक युवक ने खेत में रेप किया। किशोरी जब दर्द से असहाय हुई तो आरोपी युवक उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित किशोरी घर पहुंची तथा रोते हुए आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।
परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस गांव में पहुंचकर आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपी धर्मेंद्र कुमार परसा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर का मूल निवासी है। वह पिछले कई दिनों से अपने बहन-बहनोई के घर रह रहा था।
बताया जाता है कि पीड़ित किशोरी का आरोपी के साथ पहले से जान-पहचान थी। आरोपी युवक ने शनिवार की देर रात फोन कर किशोरी को अपनी बहन के घर के पास बुलाया तथा खेत की ओर लेकर चला गया और दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, किशोरी का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق