पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर वहां के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी के कबूलनामे के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को पीरपैंती के प्रगति मैदान में एनडीए के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि अब राहुल गांधी चुप क्यों हैं? देश उनसे जवाब मांग रहा है।
रक्षामंत्री ने कहा, चीन को पता चल गया कि भारतीय सेना में कितना दम है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तभी आतंकवाद को पनाह देना वाला पाकिस्तान डर से थर्रा रहा है। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को पीएम ने धूल चटा दिया है। चीन के साथ हमारे देश के वीर सपूतों ने जो किया है, बोल दूंगा तो ताली ही नहीं, खुशी से आप नाचने लगेंगे। पीएम मोदी ने वादा को पूरा किया। चाहे राममंदिर हो या फिर जम्मू में 370 का मामला।
कांग्रेस व राजद ने हिंदू-मुस्लिम को बांटने का काम किया
रक्षा मंत्री ने लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि अब किसी की औकात नहीं है कि बिहार में तेल पिलावन लाठी घुमावन रैली कर ले। 15 साल पहले बिहार की जनता जंगलराज से त्रस्त थी। नीतीश के नेतृत्व में यहां अमन-चैन कायम है। कांग्रेस और राजद सहित विपक्षी पार्टियों ने देश में हिन्दू मुस्लिम को बांटने का काम किया है।
मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हर गरीबों का जनधन खाता खुलवाया। किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना से उनकी मदद की। राजनाथ सिंह ने कहा-दीपावली आने वाली है, दीपावली में कमल का फूल लक्ष्मी मां को चढ़ता है न कि लालटेन पर। राजद के 15 वर्षों के राज में होनहार युवाओं का भविष्य खराब किया गया। बिहार के लाल देश में आईपीएस, आईएएस व वीर योद्धा के रूप में देश की रक्षा कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق