जिले के मानसी पुलिस ने ढ़ाई वर्ष पूर्व सैकड़ों बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ाने के बाद फरार आरोपी को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चौथम थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक बिपीन कुमार को ढ़ाई वर्ष पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर मानसी थाना क्षेत्र स्थित मां कात्यायनी एचपी पेट्रोल पंप के समीप से पकड़ा गया था, जहां से वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

जबकि उसके ई रिक्शा से अलग-अलग ब्रांड के सैकड़ों बोतल विदेशी शराब बरामद की गई थी। तब उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment