तिलक मैदान राेड में पुनर्निर्माण के लिए ताेड़ी जा रही मस्जिद का पूरा छज्जा मंगलवार की सुबह करीब सवा 9 बजे एक साथ गिर गया। 3 मजदूर चपेट में आ गए। दाे काे हल्की चाेट लगी, लेकिन बाेचहां के सरफुद्दीनपुर निवासी माे. गुलाल के सिर और सीने में गंभीर चाेट आई। उसे माेतवल्ली माे. तैयब व अन्य मजदूर फाैरन सदर अस्पताल ले गए जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
माैके पर बड़ी संख्या में लाेग जुट गए। अफवाह उड़ी कि घायल मजदूर की माैत हाे गई। इस पर लाेग बवाल करने लगे। नगर थाने की पुलिस व आसपास के लाेगाें ने सबकाे समझाकर शांत कराया। इस मस्जिद का भवन 100 साल से अधिक पुराना हाेने के कारण ताेड़कर नए सिरे से बनाया जाना है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं हाेने काे लेकर नगर थाना और एसडीओ कार्यालय में इस्लामपुर के कुछ लाेगाें ने आवेदन भी दे रखा है। नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि मजदूर यदि बयान दर्ज कराते हैं ताे दुर्घटना की एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق