शराब के नशे में वकील पत्नी को पीटना उस समय महंगा पड़ गया जब पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शराबी पति को उसके घर से नशे में गिरफ्तार कर लिया। थानेदार राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात जानीपुर निवासी अधिवक्ता रेणु चंद्रा ने फोन कर बताया कि उसका पति अजय कुमार दूबे शराब के नशे में है। पत्नी बच्चों को बुरी तरह पीट रहा है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करवाया तो शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर अजय कुमार दूबे को जेल भेज दिया गया। पति अक्सर शराब के नशे में घर में पत्नी के साथ मारपीट करता था। जब उसकी प्रताड़ना से पत्नी तंग आ गई व सुधार की संभावना नहीं देखते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق