थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया पंचायत स्थित लक्ष्मीरामपुर वार्ड संख्या-14 निवासी ने सदर थाने में मारपीट को लेकर आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में आवेदक राजेश यादव ने कहा है कि वे गांव में अपनी पत्नी के नाम से जमीन लिए हैं। उसी जमीन को दोबारा उसका परिजन जमींदार से लिखा लिया है।
उसने जमीन पर केस दर्ज कर दिया है जो न्यायालय में लंबित है। बावजूद इसके गुरुवार की सुबह देवेश कुमार अपने परिजनों के साथ जमीन पर आया और थ्री नट का भय दिखाकर जुताई करने लगा। इसके साथ ही उसने मारपीट भी की। उन्होंने सदर थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment