मेंहसौरी निवासी स्व. चन्द्र नारायण चौधरी के पुत्र अजय चौधरी को गांव के ही श्रवण राय, जितेन्द्र राय एवं हीरा राय तीनो भाई ने संसारपुर डोमासी के पास लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। झगड़ा का कारण भूमी विवाद बताया गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी सेवा में किया गया।
घायल अजय चौधरी ने बताया कि जिस जमीन का हमने एग्रीमेंट कराया है, उसी जमीन को विपक्षी के द्वारा साजिश कर दूसरे लोगों को खड़ा कर एग्रीमेंट करा लिया।

जब इस बात की जानकारी जमीन मालिक को हुआ तो जमीन मालिक ने उस पर केस कर दिया। जिसमें मुझे गवाह बनाया गया है। उसी आक्रोश में तीनो भाई ने प्लानिंग कर मेरे साथ मारपीट कर 50 हजार रुपया भी छीन लिया है। मैं अपने पुत्र के कान के ऑपरेशन के लिए दूसरे से रुपया लेकर गांव जा रहा था।

मैं डोमासी संसारपुर के पास पहुंचा ही था कि पहले से वहां घात लगाकर बैठे तीनो भाई ने मारपीट शुरू कर दिया। साथ ही मेरे जेब से 50 हजार रुपया निकाल लिया। उन्होंने कहा कि जब हम बचाव के लिए अपने पुत्र को बुलाया तो वे लोग मेरे पुत्र छोटू कुमार व रोहित कुमार को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment