नगर निगम ने शुक्रवार को सिटी एंबेसडर कार्यक्रम को लांच किया। गुडविल एंबेसडर संजय मिश्रा ने पटना जंक्शन के पास इसे लांच किया। इससे पहले उन्होंने पटना जंक्शन और चीना कोठी स्लम इलाके में चले विशेष अभियान का नेतृत्व किया। उनके साथ मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर मीरा देवी भी थीं। उन्होंने बस्ती के बच्चों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। चांदनी चौक के दुकानदारों से निगम की गाड़ी में कचरा डालने को कहा। मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स स्थित निगम मुख्यालय में चयनित 46 सिटी एंबेसडर को ट्रेनिंग दी गई। उन्हें स्वच्छता एप, निगम की कार्यप्रणाली और कार्यक्रम से अवगत कराया गया।
मिथिंगा वेस्ट मैनेजमेंट की एमडी मोनालिसा व सीईओ अतुल्य गुंजन ने सूखा व गीला कचरा को अलग करने की तकनीक बताई। नगर आयुक्त ने लोगों से सफाई कर्मचारियों के प्रति नजरिया बदलने और उनका सम्मान करने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment